प्रयागराज त्रिवेणी संगम
समस्त तीर्थों के राजा 'तीर्थराज' प्रयागराज में श्वेत-धवल मां गंगा, श्यामल मां यमुना और अंतःसलिला गुप्त सरस्वती का पावन त्रिवेणी संगम है। यह वह परम पावन भूमि है जहां ब्रह्मा जी ने सृष्टि निर्माण के उपरांत प्रथम महायज्ञ किया था और जहां समुद्र मंथन का अमृत छलका था।