श्री खाटू श्याम जी मंदिर
राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में सीकर जिले में स्थित श्री खाटू श्याम जी का पावन धाम कलियुग में 'हारे का सहारा' के नाम से विश्वविख्यात है। यहां महाभारत के परमवीर बर्बरीक के शीश की साक्षात पूजा होती है, जिन्हें स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने अपना नाम 'श्याम' प्रदान किया था।