श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग
समुद्र तल से 3,583 मीटर की दुर्गम ऊंचाई पर, हिमाच्छादित केदारनाथ पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य स्थित श्री केदारनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वोच्च ऊंचाई पर स्थित स्वयंभू ज्योतिर्लिंग है। यहां भगवान शिव बैल के पृष्ठ भाग (कूबड़) के रूप में पूजे जाते हैं।