कालीघाट एवं दक्षिणेश्वर धाम
कोलकाता में पावन आदि गंगा के तट पर स्थित कालीघाट 51 शक्तिपीठों में अत्यंत जाग्रत महापीठ है, जहां माता सती के दाहिने पैर की उंगलियां गिरी थीं। समीप ही दक्षिणेश्वर धाम में रामकृष्ण परमहंस की आराध्य मां भवतारिणी का पावन नवरत्न मंदिर सुशोभित है।