माँ वैष्णो देवी धाम
उत्तर भारत में हिमाच्छादित शिवालिक की त्रिकुटा पर्वतमाला में समुद्र तल से 5,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित माँ वैष्णो देवी धाम भारत का सर्वाधिक श्रद्धाभाजन तीर्थ है। यहां पवित्र प्राकृतिक गुफा में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती तीन प्राकृतिक पाषाण पिंडी रूप में साक्षात विराजती हैं।