श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
सह्याद्रि पर्वतमाला के पावन ब्रह्मगिरि पर्वत की तलहटी में स्थित श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वादश ज्योतिर्लिंगों में आठवां ज्योतिर्लिंग है। यह एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जहां त्रिदेव—भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान रुद्र तीनों एक ही अर्घा में तीन मुखी स्वरूप में विराजित हैं।