श्री पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाल)
हिमालय की गोद में बसे नेपाल की राजधानी काठमांडू में पावन बागमती नदी के तट पर स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर संपूर्ण विश्व के सनातन धर्मियों का सर्वोच्च तीर्थ है। यहां भगवान शिव समस्त जीवों (पशुओं) के नाथ 'पशुपतिनाथ' के रूप में पंचमुखी स्वयंभू ज्योति स्वरूप में पूजे जाते हैं।