श्री मुक्तिनाथ धाम (नेपाल)
हिमालय की बर्फीली थोरोंग ला पर्वतमाला में समुद्र तल से 3,710 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री मुक्तिनाथ धाम सनातन धर्म के 108 दिव्य देशमों में हिमालयी तीर्थ है। यह संसार का एकमात्र ऐसा पावन धाम है जहां भगवान विष्णु के साक्षात् स्वरूप 'शालिग्राम' का उद्गम होता है।