श्री महालक्ष्मी मंदिर (अंबाजी), कोल्हापुर
महाराष्ट्र के ऐतिहासिक नगर कोल्हापुर में स्थित श्री महालक्ष्मी (अंबाबाई) मंदिर 51 शक्तिपीठों में अत्यंत जाग्रत करवीर पीठ है, जहां माता सती के तीन नेत्र गिरे थे। यहां वर्ष में दो बार अस्ताचल सूर्य की किरणें सीधे माता के चरणों, वक्ष और मुखमंडल को स्पर्श कर प्रणाम करती हैं।