श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग
संसार की सबसे प्राचीन जीवित नगरी काशी में उत्तरवाहिनी पावन गंगा के तट पर स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सातवां तथा सप्त मोक्षदायिका पुरियों का मुकुटमणि है। मान्यता है कि काशी भगवान शिव के त्रिशूल की नोक पर टिकी है।