श्री कांचीपुरम धाम
सप्त मोक्षदायिका पुरियों में दक्षिण भारत की एकमात्र मोक्षपुरी 'कांची' सहस्रों मंदिरों की नगरी है। यहां माता कामाक्षी अम्मन का सर्वोच्च श्रीविद्या शक्तिपीठ तथा भगवान शिव का पंचभूत स्थलों में पृथ्वी तत्व स्वरूप 'एकाम्बरेश्वर' लिंग स्थापित है।