हिंगलाज माता शक्तिपीठ (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंगोल नदी के बीहड़ों में स्थित माँ हिंगलाज माता मंदिर 51 शक्तिपीठों में प्रथम और अत्यंत जाग्रत शक्तिपीठ है। यहां माता सती का 'ब्रह्मरंध्र' (सिर का ऊपरी भाग) गिरा था। स्थानीय मुस्लिम भी माता को अत्यंत श्रद्धा से 'नानी का हज' या 'बीबी नानी' कहकर पूजते हैं।