श्री हरिद्वार / मायापुरी धाम
सप्त मोक्ष पुरियों में तृतीय, 'मायापुरी' नाम से विख्यात हरिद्वार वह पावन नगरी है जहां हिमालय को चीरकर पतितपावनी मां गंगा मैदानी भाग में प्रथम प्रवेश करती हैं। यह चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार तथा कुंभ महाकुंभ का अमृत स्थल है।