श्री गंगोत्री धाम
गढ़वाल हिमालय में 3,100 मीटर की ऊंचाई पर, देवदार और चीड़ के सुरम्य वनों के मध्य स्थित श्री गंगोत्री धाम मां गंगा के पावन प्राकट्य का महातीर्थ है। यहीं राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से द्रवित होकर स्वर्गलोक से मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं।