बाटू केव्स मुरुगन धाम (मलेशिया)
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के समीप 40 करोड़ वर्ष पुरानी चूना पत्थर की विशाल गुफाओं में स्थित बाटू केव्स भारत से बाहर भगवान कार्तिकेय (मुरुगन स्वामी) का सबसे बड़ा तीर्थ है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर 140 फीट ऊंची भगवान मुरुगन की स्वर्ण-मंडित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा और 272 रंग-बिरंगी सीढ़ियां सुशोभित हैं।