अंगकोर वाट महामंदिर (कंबोडिया)
दक्षिण-पूर्व एशिया के कंबोडिया में 400 एकड़ (162 हेक्टेयर) के विशाल क्षेत्र में फैला अंगकोर वाट महामंदिर संपूर्ण पृथ्वी पर मानव इतिहास का सबसे विशाल हिंदू मंदिर परिसर और धार्मिक स्मारक है। यह 12वीं सदी में खमेर सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय द्वारा भगवान विष्णु को समर्पित ब्रह्मांडीय मेरु पर्वत के साक्षात स्वरूप में निर्मित कराया गया था।