इतनी शक्ति हमें देना दाता (प्रार्थना)
Itni Shakti Hamein Dena Data
सत्य, धर्म, करुणा और सद्बुद्धि के मार्ग पर चलने की शक्ति मांगने वाली यह प्रार्थना भारत के घर-घर और विद्यालयों में गाई जाती है।
इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर होना।
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल होना॥
दूर अज्ञान के हो अँधेरे,
तू हमें ज्ञान की रौशनी दे।
हर बुराई से बचते रहें हम,
जितनी भी दे भली ज़िन्दगी दे।
बैर होना किसी का किसी से,
भावना मन में बदले की होना॥
इतनी शक्ति हमें देना दाता...
हम न सोचें हमें क्या मिला है,
हम ये सोचें किया क्या है अर्पण।
फूल खुशियों के बांटें सभी को,
सबका जीवन ही बन जाए मधुबन।
अपनी करुणा का जल तू बहाके,
करदे पावन हर एक मन का कोना॥
इतनी शक्ति हमें देना दाता...
🌸 पावन भावार्थ एवं आध्यात्मिक महत्व:
हे परमात्मा! हमें ऐसा आत्मबल प्रदान करें कि हमारा मन सदा सन्मार्ग पर चले, हम किसी से बैर न रखें और संसार में सुख, शांति व प्रेम बांटते रहें।
💡 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
❓ इस प्रार्थना का मुख्य भाव क्या है?
सदाचार, क्षमा, परोपकार और अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान के प्रकाश की ओर अग्रसर होना।


