सबरीमाला श्री अय्यप्पा स्वामी मंदिर
केरल के घने सह्याद्रि वनों में 18 पावन पहाड़ियों के मध्य स्थित सबरीमाला श्री अय्यप्पा स्वामी मंदिर भारत का अत्यंत निष्ठावान तीर्थ है। यहां शिव और विष्णु (हरि और हर) के मिलन से उत्पन्न भगवान धर्म शास्ता नैष्ठिक ब्रह्मचर्य रूप में 18 पावन स्वर्ण सीढ़ियों (पदिनेंटम पदी) के ऊपर विराजमान हैं।