श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
काल के भी काल, मृत्युंजय देवाधिदेव महादेव का परम पावन धाम श्री महाकालेश्वर उज्जैन में पावन क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है। यह संपूर्ण ब्रह्मांड में एकमात्र दक्षिणमुखी स्वयंभू ज्योतिर्लिंग है, जहां प्रतिदिन प्रातः ताजी भस्म से भगवान का अलौकिक शृंगार होता है।