माँ ज्वाला जी शक्तिपीठ
हिमाचल प्रदेश की सुरम्य कांगड़ा घाटी में स्थित माँ ज्वाला जी 51 शक्तिपीठों में अत्यंत प्रसिद्ध जिह्वा पीठ है। यहां किसी मूर्ति की नहीं, बल्कि पाषाण शिला से बिना किसी तेल या ईंधन के युगों-युगों से निरंतर प्रज्वलित हो रही नौ पावन प्राकृतिक ज्योतियों की साक्षात पूजा होती है।