श्री ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर (बांग्लादेश)
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित श्री ढाकेश्वरी मंदिर बांग्लादेश का राष्ट्रीय हिंदू मंदिर और 51 शक्तिपीठों में अत्यंत प्रतिष्ठित शक्तिपीठ है। यहां माता सती के मुकुट का रत्न गिरा था। 'ढाका' नगर का नामकरण भी इसी पावन देवी ढाकेश्वरी के नाम पर हुआ है।