Lord Rama & Krishna (श्री राम व कृष्ण)
🛕 Lord Rama & Krishna (श्री राम व कृष्ण)

कभी राम बनके कभी श्याम बनके

Kabhi Ram Banke Kabhi Shyam Banke

ईश्वर के सभी दिव्य स्वरूपों (राम, कृष्ण, शिव, विष्णु) के प्रति अनन्य प्रेम और घर-आंगन में पधारने की भावपूर्ण प्रार्थना।

🕉️ ॥ ध्रुवपद ॥

कभी राम बनके कभी श्याम बनके,

चले आना प्रभु जी चले आना॥

🌸 ॐ 🌸
🕉️ ॥ पद १ ॥

तुम राम रूप में आना, तुम राम रूप में आना,

सीता साथ लेके, धनुष हाथ लेके,

चले आना प्रभु जी चले आना॥

कभी राम बनके कभी श्याम बनके...

🌸 ॐ 🌸
🕉️ ॥ पद २ ॥

तुम श्याम रूप में आना, तुम श्याम रूप में आना,

राधा साथ लेके, मुरली हाथ लेके,

चले आना प्रभु जी चले आना॥

कभी राम बनके कभी श्याम बनके...

🌸 ॐ 🌸
🕉️ ॥ पद ३ ॥

तुम शिव के रूप में आना, तुम शिव के रूप में आना,

गौरा साथ लेके, डमरू हाथ लेके,

चले आना प्रभु जी चले आना॥

कभी राम बनके कभी श्याम बनके...

🌸 ॐ 🌸
🕉️ ॥ पद ४ ॥

तुम विष्णु रूप में आना, तुम विष्णु रूप में आना,

लक्ष्मी साथ लेके, चक्र हाथ लेके,

चले आना प्रभु जी चले आना॥

कभी राम बनके कभी श्याम बनके...

🌸 पावन भावार्थ एवं आध्यात्मिक महत्व:

भक्त परमात्मा को किसी भी रूप में अपने हृदय आंगन में पधारने का आमंत्रण देता है—चाहे वे राम बनकर आएं, कृष्ण बनकर आएं या शिव व विष्णु बनकर आएं।

💡 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

❓ इस भजन की क्या विशेषता है?

यह भजन सनातन धर्म के एकात्म भाव को दर्शाता है कि परमात्मा एक ही हैं और विभिन्न रूपों में भक्तों की रक्षा करते हैं।